चिड़ियां
एक चिड़िया, अनेक चिड़ियां,
दाना चुगने जाएं चिड़ियां
भोर भए उठाएं चिड़ियां,
गीत सुरीले सुनाए चिड़िया, अनेक चिड़ियां।
सूरज संग लाए चिड़िया,
फैला पंख हर्षाए चिड़िया,
राग रसीला गाए चिड़िया,
मन मधुर बनाए चिड़िया, अनेक चिड़ियां।
तिनका चुनकर लाए चिड़िया,
घोंसला सुन्दर बनाए चिड़िया,
कीट पतंग खाए चिड़िया,
जीवन मनोहर बनाए चिड़िया, अनेक चिड़ियां।
ची-ची करती आएं चिड़ियां,
संग ओरों को लाएं चिड़ियां,
प्यास कैसे वो बुझाएं चिड़ियां,
मुस्कान लबों पर लाएं चिड़िया, अनेक चिड़ियां
चोंच से गंध मिटाए चिड़िया,
झूंड में उडऩा सिखाए चिड़ियां,
एकता का पाठ पढ़ाएं चिड़ियां,
एक रस रहना बताएं चिड़ियां, अनेक चिड़ियां।
दुःख में संग रहे चिड़ियां,
सुख में घूमने जाएं चिड़ियां,
सुन्दर आसमां बनाएं चिड़ियां,
‘केके’ को जीना सिखाए चिड़िया, अनेक चिड़ियां।
डॉ. के कृृष्ण आर्य ‘केके’
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें