हरियाणा राजभवन का नाम अब होगा लोकभवन हरियाणा
कृष्ण उवाचः हरियाणा में राजभवन का नाम बदलकर अब लोकभवन हरियाणा कर दिया है। ऐसा करने वाला हरियाणा देश का 10वां राज्य बन गया है। इस संबंध में जारी अधिसूचना 1 दिसंबर 2025 से लागू हो गई है।
हरियाणा के राज्यपाल प्रो0 असीम कुमार घोष के आदेश पर राज्यपाल के सचिव श्री दुष्मंता कुमार बेहरा आईएएस द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह निर्णय भारत सरकार के एक पत्रांक के आधार पर लिया गया है। अतः सभी आधिकारिक उद्देश्यों के लिए राजभवन हरियाणा का नाम अब लोकभवन हरियाणा कर दिया गया है।
उवाच-1
