Friday, November 12, 2010

एक कप चाय

             
                           चख कर देखो
कई बार छोटी सी घटना या कहानी भी जीवन का सार बता जाती है। व्यक्ति उससे शिक्षा ग्रहण कर एक बार तो वो सब कुछ छोडने का मन बना लेता है, जिन कार्यों के कारण वह स्वयं दुःखी होता है और दूसरों को दुःखी करता है। इसी बात को जहन में बिठाकर एक दार्शनिक ने अपने शिष्यों को समझाना चाहा।
एक दिन दार्शनिक एक कांच का जार लेकर कक्षा में आया और उसे अपनी सीट पर रख दिया। दा‌र्शनिक ने अपने शिष्यों से कहा कि वे आज उन्हें जीवन से जुड़ा एक पाठ पढाएंगे। यह कहते हुए दार्शनिक ने रबड़ की छोटी गेदों से जार को भर दिया और शिष्यों से पूछा कि क्या यह जार भर गया। शिष्यों ने जवाब दिया, हां गुरू जी ! जार तो भर गया। इसके बाद गुरूजी ने कुछ छोटे कंकड, पत्थर के टुकड़े जार में डाले और जार को हिला कर भरते हुए फिर शिष्यों से पूछा कि क्या अब जार भर गया। शिष्यों ने गर्दन हिलाते हुए फिर कहा कि जार अब तो भर गया, गुरूजी।
        इस पर गुरूजी ने रेत की पोटली खोली और इसे जार में रहे शेष छिद्रों में हिलाकर भरते हुए फिर पूछा कि अब जार पूरी तरह भर गया। शिष्यों ने इस बार तो पूरे विश्वास के साथ कहा कि गुरूजी अब तो जार पूरी तरह से भर गया। इस पर गुरू जी ने चाय के एक कप लिया और उसमें उडेल दिया। चाय को भी रेत के कणों ने पूरी तरह सोख लिया। इस पर शिष्य निरोत्तर हो गए और गुरूजी की तरफ निहारने लगे।
शिष्यों की लालसा को ‌देखते हुए गुरूजी ने गंभीर स्वर में कहा, देखों बालकों आप अपने जीवन को इस कांच के जार तरह समझों तथा रबड़ की गेंदें आपके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण भाग है इनसे आप जितनी समझदारी से खेलोंगे, जीवन गेंदों की तरह उतना ही ऊपर उठेगा। रबड की ये गेंदें हैं---आपके भाई, बन्धु, सखा, मित्र, परिवार है, जिनकी मदद से आप जीवन के सभी सुखों के साथ-साथ भगवान तक को प्राप्त कर सकते हो।
        गुरूजी ने कहा कि छोटे कंकडों को आप---अपने शौक, कोठी, कार, बंगला, धन दौलत जानो, जिनकी सहायता से आप सुखी जीवन जी सकते हो। इसी प्रकार रेत के कणों को आप छोटे-छोटे विवाद, मनमुटाव और झगडों को समझों। यदि आप इस कांच के बर्तन में सबसे पहले रेत भर देते तो उसमें न ही कंकडों को भरा जा सकता था और नही रबड़ की गेंदे ही उसमें आ पाती और जार को यदि पहले कंकडों से भर दिया जाता तो उसमें रेत यानि मनमुटाव, झगड़े आदि तो आ जाते परन्तु रबड की गेंदें फिर भी नही आती। अर्थात हम अपने सभी निकट के भाई, बन्धु, सखा, मित्र, परिवार वालों को खो देते।
        गुरूजी ने कहा कि ठीक उसी प्रकार यदि आप रेत की भांति अपने जीवन को पहले झगड़े, मनमुटाव व आपसी विवादों से भर लोंगे तो आपके पास दूसरी बातों के लिए समय ही नही बचेगा और आप उन सभी सुखों से दूर हो जाओगे, जिनको एक आम व्यक्ति पाने की इच्छा रखता है। मन की शांति के लिए भी आपको क्या चाहिए, यह भी आपको ही तय करना है। क्या आप अच्छा खाना-पीना, सैर करना, अपनी आत्मा की उन्नति के कार्य करना या क्या आप अपने बच्चों, पति, पत्नि के साथ घूमना-फिरना, माता पिता व मित्रों के साथ रहना चाहते हो, यही आवश्यक गेदें है बाकी सब तो रेत है।
        इसी बीच ध्यान से सुन रहे शिष्यों में से एक ने पूछा कि भगवन चाय के एक कप को मिलने का क्या अर्थ हुआ। इस पर गुरूजी ने कहा कि मैं सोच ही रहा था कि आपमें से किसी चाय बारे में क्यों नही पूछा। इसका उत्तर यह है कि जीवन कितना ही परिपूर्ण व सुख साधनों से सम्पन्न क्यों न हो जाए परन्तु अपने भाई, बन्धु, सखा, मित्र व परिवार वालों के साथ एक कप चाय पीने का स्थान व समय अवश्य बचा कर रखना चाहिए।                                                                     

शिक्षा- ज्ञान और सुख अमूल्य व सुक्ष्म है, इसे प्राप्त करने के लिए विवादों से दूर रहना सीखो।          




सूर्य की गति का द्योतक है उगादी

          देश में मनाए जाने वाले त्यौहार भारतवर्ष की प्राचीन सभ्यता के परिचायक हैं। हमारे ऋषि-मुनियों ने ऋतुओं के परिवर्तन,...